Bihar Samaharnalay Bhagalpur Vacancy 2025: महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार पटना की तरफ से बिहार जिला समाहरणालय के तहत नई भर्ती की सूचना जारी किया गया है | इस भर्ती की जानकारी अधिसूचना जारी कर दी गई है | आपको बता दें की इस भर्ती के तहत अलग-अलग पदों के लिए आवेदन लिए जा रहे है | जिसके तहत मैट्रिक नॉनमैट्रिक एवं स्नातक पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते है |
इस भर्ती के तहत किन-किन पदों के लिए आवेदन लिए जा रहे है तथा आवेदन हेतु उम्मीदवार की योग्यता, आयु सीमा एवं आवेदन प्रक्रिया की सम्पूर्ण जानकारी इस लेख में बताएं गए है | कृपया इस लेख को अंत तक आवश्य पढ़ें ताकि इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त कर सकें |
Bihar Samaharnalay Vacancy 2025 Notification
नमस्कार दोस्तों स्वागत है आप सभी का इस लेख में, आपको बता दें की अल्पवास गृह के रिक्त पदों पर सविंदा आधारिक भर्ती हेतु विज्ञापन संख्या – 2024-2025 के तहत जिला समाहरणालय भागलपुर के अलग – अलग पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी किया गया है | जिसके तहत चौकीदार, रसोइया, सफाई कर्मी , आदेशपाल/अनुसेवक एवं अन्य पदों के लिए आवेदन मांगे गए है | इस भर्ती के तहत आवेदन ऑफलाइन के माध्यम से शुरू कर दिए गए है , जिसके तहत आवेदन की पूरी जानकारी इस लेख में बताएं गए है |

Bihar Samaharnalay Vacancy 2025 : Overview
लेख का नाम | Bihar Samaharnalay Bhagalpur Vacancy 2025 |
---|---|
लेख की तिथि | 19/05/2025 |
पद का नाम | विभिन्न पद |
पदों की संख्या | 12 पद |
आवेदन शुरू तिथि | 17 मई 2025 |
आवेदन अंतिम तिथि | 31 मई 2025 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन |
आवश्यक योग्यता | लेख में |
आधिकारिक वेबसाईट | bhagalpur.nic.in |
Bihar Samaharnalay Bhagalpur Vacancy 2025 : पद विवरण
पद का नाम | कुल रिक्तियां |
---|---|
प्रशिक्षण-सह-पुनर्वास पदाधिकारी (महिला हेतु आरक्षित) | 02 |
परामर्शी-सह-कार्यालय सहायिका (महिला हेतु आरक्षित) | 01 |
चिकित्सक (अंशकालिक तथा प्रतिनियुक्ति के आधार पर) | 01 |
लिपिक-टाइपिस्ट एवं एकाउंटिंग | 01 |
चौकीदार (दो पद महिला हेतु आरक्षित एवं एक पद पुरुष चौकीदार) | 03 |
रसोईया (महिला हेतु आरक्षित) | 01 |
आदेशपाल/अनुसेवक (महिला हेतु आरक्षित) | 01 |
सफाई कर्मी (अंशकालीन) | 02 |
Bihar Samaharnalay Bhagalpur Vacancy 2025 : शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव
शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती के तहत आवेदन करने के लिए पद अनुसार शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है जिसकी जानकारी आप नीचे देख सकते है :
पद का नाम | आवश्यक योग्यता |
---|---|
प्रशिक्षण-सह-पुनर्वास पदाधिकारी | मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मनोविज्ञान, समाज शास्त्र या समाज विज्ञान में प्रतिष्ठा के साथ स्नातक |
परामर्शी-सह-कार्यालय सहायिका | मनोविज्ञान में स्नातक |
चिकित्सक | एम.बी.बी.एस., बी.एच.एम.एस., बी.ए.एम.एस. या बी.यू.एम.एस. (पार्ट टाइम) |
लिपिक-टाइपिस्ट एवं एकाउंटिंग | स्नातक डिग्री |
चौकीदार | मैट्रिक (10वीं पास) |
रसोईया | आठवीं पास |
आदेशपाल/अनुसेवक | मैट्रिक या समकक्ष |
सफाई कर्मी | आठवीं पास |
अनुभव
इस भर्ती के तहत आवेदन हेतु पद अनुसार कुछ अनुभव भी चाहिए जो की आप नीचे देख सकते है :
पद का नाम | अनुभव या योग्यता |
---|---|
प्रशिक्षण-सह-पुनर्वास पदाधिकारी | कंप्यूटर पर काम करना आना चाहिए |
परामर्शी-सह-कार्यालय सहायिका | महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर किसी संस्था में कम-से-कम तीन साल काम किया हो, साथ ही कंप्यूटर चलाना आना चाहिए |
चिकित्सक | डॉक्टर पद के लिए महिला ही ली जाएगी |
लिपिक-टाइपिस्ट एवं एकाउंटिंग | किसी दफ्तर या संस्था में कम-से-कम दो साल काम करने का अनुभव जरूरी है |
चौकीदार | सुरक्षा का काम कम-से-कम एक साल किया हो |
रसोईया | रसोई या खाना बनाने का दो साल का अनुभव चाहिए |
आदेशपाल/अनुसेवक | साइकिल चलाना आना चाहिए और इसी तरह के काम में दो साल का अनुभव हो |
Bihar Samaharnalay Bhagalpur Vacancy 2025 : आयु सीमा
- रसोइया पद के लिए अधिकतम आयु सीमा :- 50 वर्ष
- अन्य सभी पदों के अधिकतम आयु सीमा :- 40 वर्ष
Bihar Samaharnalay Vacancy 2025 : कार्य एवं दायित्व
प्रशिक्षण-सह-पुनर्वास पदाधिकारी :
- महिलाओं को सुरक्षित तरीके से अल्पावास गृह में रखना और उनकी देखभाल करना।
- जरूरी कागजात संभालना और हर महीने रिपोर्ट बनाकर ऊपर भेजना।
- कानूनी प्रक्रिया पूरी करना और जरूरत पड़ने पर परिवार से संपर्क करना।
- जिन महिलाओं का पुनर्वास हो चुका है, उन पर नजर रखना और मदद करना।
- इमरजेंसी में या जरूरतमंद महिलाओं को तुरंत डॉक्टर की मदद दिलाना।
परामर्शी-सह-कार्यालय सहायिका :
- महिलाओं को मिलने वाली सुविधाओं और उनकी सुरक्षा का रिकॉर्ड सही रखना।
- जिन महिलाओं को मदद चाहिए, उनकी पहचान करना और उनका डाटा संभालना।
- हर महीने की प्रगति रिपोर्ट बनाना।
- जब मुख्य अधिकारी मौजूद न हों, तो अल्पावास गृह का पूरा काम संभालना।
- रोज महिलाओं से मिलना और उनकी जरूरतों के लिए डॉक्टर या सलाहकार से बात करना।
- हर महिला की अलग-अलग जरूरतें समझकर उनकी मदद की योजना बनाना।
- सभी महिलाओं की काउंसलिंग से जुड़ी जानकारी संभालकर रखना।
चिकित्सक :
- महिलाओं का सामान्य स्वास्थ्य चेकअप करना और जरूरत पड़े तो दवा लिखना या जांच के लिए भेजना।
- इमरजेंसी या जरूरत पर तुरंत मदद देना।
- सभी महिलाओं की सेहत का नियमित फॉलोअप और जांच करना।
लिपिक-टाइपिस्ट एवं एकाउंटिंग :
- ऑडिट के लिए जरूरी तैयारी करना।
- कंप्यूटर पर हिंदी और इंग्लिश में टाइपिंग करना।
- दफ्तर के बाकी दिए गए काम पूरे करना।
- वाउचर तयार करना
चौकीदार :
- शिफ्ट के हिसाब से अल्पावास गृह में ड्यूटी करना।
- अगर कोई चौकीदार छुट्टी पर हो, तो उसकी जगह दूसरा चौकीदार ड्यूटी करेगा।
रसोईया :
- हर दिन तीन बार मेनू के हिसाब से साफ-सुथरा खाना बनाना।
- बर्तन और रसोई की सफाई रखना।
आदेशपाल/अनुसेवक :
- अल्पावास गृह में जो भी चिट्ठियां या पत्र आते हैं, उनका रिकॉर्ड रखना।
- जो पत्र बाहर भेजने हैं, उन्हें सही दफ्तर तक पहुंचाना।
सफाई कर्मी :
कमरे एवं परिसर की साफ – सफाई रखना
Bihar Samaharnalay Vacancy 2025 : मानदेय
इस भर्ती के तहत पद अनुसार दिए जाने वाले मूल मानदेय का विवरण आप नीचे देख सकते है :
पद का नाम | मासिक वेतन (₹) |
---|---|
प्रशिक्षण-सह-पुनर्वास पदाधिकारी | 12,000 |
परामर्शी-सह-कार्यालय सहायिका | 12,000 |
चिकित्सक | 9,000 |
लिपिक-टाइपिस्ट एवं एकाउंटिंग | 8,000 |
चौकीदार | 6,180 |
रसोईया | 7,860 |
आदेशपाल/अनुसेवक | 6,180 |
सफाई कर्मी | 2,000 |
Bihar Samaharnalay Vacancy 2025 : आवेदन प्रक्रिया
इस भर्ती के तहत आवेदन ऑफलाइन के माध्यम से लिए जाएंगे | आवेदन करने के लिए सबसे इस भर्ती का अधिसूचना आधिकारिक वेबसाईट bhagalpur.nic.in से या नीचे दिए गए लिंक से डाउनलोड करें एवं आवेदन तिथि के अंदर आवेदन पत्र को जिला प्रोग्राम कार्यालय आई.सी.डी.एस. भागलपुर में स्वीकार किया जायेगा |
Important Links
Home Page | Click Here |
Download Official Notification | Click Here |
Official Website | Click Here |
Join Social Media Groups | WhatsApp || Telegram |
Read Also :
- Bank Of Baroda Office Assistant (Peon) vacancy 2025 Apply Online: बैंक ऑफ बरौदा में निकली ऑफिस असिस्टेंट की बम्पर भर्ती , देखें आवेदन की प्रक्रिया |
- Bihar Forest Range Officer Vacancy 2025: बिहार में निकली वन क्षेत्र पदाधिकारी की नई भर्ती, देखें आवेदन की योग्यता और भर्ती की पूरी जानकारी |
- Bihar Rajya Beej Nigam Limited (BRBN) Vacancy 2025: बिहार राज्य बीज निगम में अकाउंटेंट, कैशियर और स्टोरकीपर के पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन
- Bihar SSC Field Assistant Vacancy 2025 Apply Online: बिहार SSC (क्षेत्र सहायक) भर्ती 201 पदों पर, 12वीं पास करें आवेदन, देखें योग्यता एवं भर्ती की पूरी जानकारी
- Bihar Vikas Mitra Vacancy 2025 : विकास मित्र नई भर्ती सूचना जारी, मैट्रीट और नॉन-मैट्रिक पास जल्द करें आवेदन

नमस्कार दोस्तों मेरा नाम पीयूष कुमार मै इस वेबसाईट का लेखक और ओनर हूँ | मेरी सिक्षा स्तर ग्रैजवैशन है , मेरे को जॉब और योजना जैसी जानकारी देने का फील्ड में 3 वर्ष का अनुभव है | आशा करते हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपको पसंद आती है | धन्यवाद